रामपुरा। नगर के लेक व्यू गार्डन के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भानपुर निवासी क्रिश जोशी पिता मदनलाल जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी भानपुरा कशिश पिता मोहित जोशी कोठारी कॉलोनी मंदसौर एवं गुनगुन पति राहुल जोशी उम्र 20 वर्ष भानपुरा से कुकड़ेश्वर गए थे।

वापस आते समय रामपुरा के समीप लेक व्यू गार्डन के समीप मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी, जिसमें गुनगुन पति राहुल जोशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर रामपुरा थाना डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और मृतक के शव को रामपुरा शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
