BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 11:24 am
NEWS : महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में किया फागोत्सव का आयोजन, भक्तिमय भजनों की धुनों जमकर थिरकी महिलाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पचास साल पूराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महिला दिवस पर सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर फागोत्सव का आयोजन किया गया।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर की नियमित सेवा पूजा से लेकर मंदिर संरक्षण तक महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार फागोत्सव मनाते हुए दोपहर से शाम तक ठाकुर जी के भजनों से 100 से अधिक महिलाओं ने लाल और सफेद रंग के फाग वस्त्र पहनकर भजनों पर झूम नाच कर भक्तिमय माहौल में ठाकुर जी को रिझाया। फागोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली खेली।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव के दौरान बिंदु पाण्डियां ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर पच्चास साल से भी पुराना महादेव का चमत्कारी मंदिर है यहां पर आने वाले सभी भक्तों की हर मनोकामनाओं को हमने पूरी होते हुए देखा है। पच्चास साल में यहां पर महिलाओं की पहल पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पास ही रहने वाली महिलाओं द्वारा ही प्रतिदिन महादेव की सेवा और आरती की जाती है। 
फागोत्सव में रैलमंगरा से भक्तिरस गायिका रेखा पांडिया ने पहुंचकर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
फागोत्सव में प्रिती सुखवाल, रेखा वैष्णव, रेखा सोनी, सोनू वर्मा, पूर्वा मौड़ , हितेषी मौड, राधा देवी पांडिया, लक्ष्मी देवी खटीक, मंजू शर्मा, प्रियंका कंवर, दीपिका कंवर, ललिता सुथार, बेबी धाकड़, आशा पाण्डियां, अन्नु मीणा सहित सैकड़ों महिलाओं के सहयोग से फागोत्सव मनाया गया। प्रसाद में व्यंजन और फलों का वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE