शाजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाजापुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 9वी का 69 प्रतिशत व कक्षा 11वीं का 88 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। पिछले सत्र से कक्षा 9वी के परीक्षा परिणाम में 8 प्रतिशत व कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
प्रियांशी वर्मा ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 9वी में प्रथम स्थान व कनक वर्मा ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 11वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम को लेकर प्राचार्य सविता सोनी ने हर्ष व्यक्त किया।