मंदसौर। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला मन्दसौर द्वारा बताया गया कि, रबी मौसम वर्ष 2024-25 (विपणन वर्ष 2025-26) में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों के उपार्जन के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक थी, पंजीयन दिनांक 17 मार्च तक बढ़ा दी गई है। समर्थन मूल्य पर दिनांक 25 मार्च से उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा। अतः सरसों, बना, मसूर फसल उगाने वाले कृषकों को सूचित किया जाता है कि सरसों चना, मसूर के उपार्जन हेतु तत्काल पंजीयन कराए।
कृषक स्वयं के मोबाईल से निर्धारित लिंक www.mpeuparjan.nic.in पर, एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र या अपनी नजदीकी पंजीयन केन्द्र (सहकारी समिति) पर जाकर पंजीयन कराएं। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज भूमि संबंधित दस्तावेज-बी1/पावती, किसान का आधार कार्ड, बैंक खाते से पंजीकृत मोबाईल नंबर, बैंक पासबुक एवं अन्य फोटो पहचान पत्र तथा सिकमीधारी/बटाईदार एवं वन पट्टाधारी अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र (सहकारी समिति) पर जाकर पंजीयन कराएं। उपार्जन की सीमा एवं समर्थन मूल्य- सरसों का उपार्जन 20 क्विंटल / हेक्टर एवं समर्थन मूल्य 5950 रू./क्विं. चना का उपार्जन 20 क्विंटल / हेक्टर एवं समर्थन मूल्य 5650 रू./क्विं. मसूर का उपार्जन 11 क्विंटल / हेक्टर एवं समर्थन मूल्य 6700 रू./क्विं. है। चना, मसूर, सरसों की खरीदी एक किसान से अधिकतम 100 क्विंटल की जा सकेगी।