मंदसौर। जिले में आमजन की होली के बाद शनिवार को पुलिस विभाग ने अपनी होली मनाई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी थानों के पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाया और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। एसपी अभिषेक आनंद ने इस मौके पर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने त्योहार के दौरान मुस्तैदी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। जिले में होली का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। पुलिस लाइन में होली मनाने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थानों में भी होली का त्योहार मनाया।