BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2025, 1:22 pm
KHABAR : प्राइवेट स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों ने किताबों की सूची सार्वजनिक नहीं की, हर स्कूल की अपनी दुकान फिक्स, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। प्राइवेट स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है। अब तक कई निजी स्कूल संचालकों ने अपनी वेबसाइट या सूचना पटल पर यह चस्पा नहीं किया है कि उनके यहां इस सत्र में कौन-कौन सी किताबें चलेंगी। साल 2018 में अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मोनोपॉली के विरोध में सागर में लंबा आंदोलन किया था। जिसके बाद निर्देश जारी हुए थे कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले सभी स्कूल संचालक सत्र यह जानकारी अपनी वेबसाइट एवं सूचना पटल पर सार्वजनिक करेंगे कि उनके यहां कौन-कौन सी किताबें चलेंगी।


वर्ष-2015 में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने आदेश जारी किए थे कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के अलावा प्राइवेट स्कूल संचालक अधिकतम 4 किताबें ही अपनी जरूरत के मुताबिक चला सकते हैं। इसी की आड़ में स्कूल संचालक 4 की जगह ज्यादा किताबें चलाते हैं। इनके रेट भी 150 से लेकर 500 रुपए प्रति किताब तक रहते हैं। यही वो किताबें होती हैं जो सिर्फ स्कूल और उससे जुड़ी स्टेशनरी संचालकों को पता होती हैं एनसीईआरटी की किताबें सस्ती होती हैं। जब विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ये किताबें नहीं मिलतीं तो वे मजबूरन उन्हीं स्टेशनरी में पहुंच जाते हैं जहां से मजबूरी में वे पूर्व से किताबें खरीदते रहे हैं।


स्कूल शिक्षा विभाग सागर इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। कई निजी स्कूल संचालकों ने अभी से स्टेशनरियों के नाम लिखकर अभिभावकों को पर्चियां देकर किताबों सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए थमा दी हैं। शिक्षा विभाग इन सब पर न तो कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही कोई हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था जारी है। इसी का फायदा निजी स्कूल संचालक उठा रहे हैं। अभिभावक किताबों से लेकर रजिस्टर, कॉपी, जूते, टाई, स्कूल बैग आदि तयशुदा दुकानों से ही खरीदने के लिए मजबूर हैं।


निर्देश दिए हैं, शिकायत पर कार्रवाई करेंगे
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां संचालित होने वाली किताबों की सूची बोर्ड पर चस्पा करें। स्कूल शिक्षा विभाग के सभी निर्देशों का पालन करें। जो ऐसा नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE