BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 12:20 pm
BIG NEWS : उमराव सिंह गुर्जर की जगह इस नेता को दी ये जिम्मेदारी तो पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने जताई आपत्ति, नीमच के सीनियर नेता को मौका न देने पर किया पीसीसी चीफ पटवारी के फैसले का विरोध, मंदसौर के पूर्व विधायक सिसौदिया ने कसा तंज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस के अधिवेशन के पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा पार्टी छोड़कर जाने वाले या मृत्यु होने से रिक्त एआईसीसी प्रतिनिधियों के चुनाव का विरोध शुरू हो गया है। इसकी सूची सामने आने के बाद पूर्व सांसद मंदसौर मीनाक्षी नटराजन ने नीमच के एआईसीसी प्रतिनिधि के स्थान पर नर्मदापुरम के नेता को मौका दिए जाने पर घोर आपत्ति जताई है और इसको लेकर ट्वीट भी किया है। बीजेपी ने इस मामले में चुटकी लेते हुए कहा है कि पीसीसी चीफ पटवारी ने इस सूची में अपनों को उपकृत किया है तो बवाल होना तो तय ही है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा 27 मार्च को सूची घोषित की गई है। पटवारी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होना है। इसके लिए एआईसीसी डेलिगेट्स मध्य प्रदेश से घोषित किए जा रहे हैं क्योंकि पार्टी के कई एआईसीसी डेलिगेट्स की मृत्यु हो गई है या वे पार्टी छोड़ गए हैं। इसलिए कुछ डेलिगेट्स में बदलाव किया जा रहा है।पटवारी द्वारा जो एआईसीसी डेलिगेट्स घोषित किए गए हैं उनमें से अधिकांश उसी जिले से लिए गए हैं जिस जिले से पूर्व में काम कर रहे डेलिगेट्स चुने गए थे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के स्थान पर रायसेन के बजाय शाजापुर से पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के स्थान पर श्योपुर के बजाय मुरैना से विधायक पंकज उपाध्याय को मौका दिया गया है। इसी तरह नीमच जिले से उमराव सिंह गुर्जर के स्थान पर नर्मदापुरम से गौरव रघुवंशी को शामिल किया गया है। यहां नीमच को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।


पूर्व सांसद ने ट्वीट कर जताया विरोध
मंदसौर से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने पीसीसी चीफ पटवारी द्वारा 27 मार्च को जारी एआईसीसी डेलिगेट्स की सूची में शामिल नाम गौरव रघुवंशी का विरोध किया है। नटराजन ने कहा है कि रघुवंशी नीमच से हैं और उनसे व्यक्तिगत तौर पर कोई दुराव नहीं है लेकिन नीमच से दूसरे नेता उनसे ज्यादा काबिलियत रखते हैं। ऐसे में गौरव का नाम भोपाल या उनके जिले से होता तो कोई आपत्ति नहीं थी। उन्हें नीमच से चुने जाने पर घोर आपत्ति है जो वे दर्ज करा रही हैं।


बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस सूची पर चुटकी लेते हुए कहा कि अंदरखाने की खबर यह है कि जीतू पटवारी के एआईसीसी डेलीगेट्स में किये गये खेला के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू.हो गया है। मीनाक्षी नटराजन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अभी और बवाल मचेगा। बाकी विरोध भी सामने आएंगे।

कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की आपत्ति के बाद मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ने वाली मीनाक्षी नटराजन ने नीमच से प्रदेश प्रतिनिधि के लिए गौरव रघुवंशी को बनाए जाने पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं, उनकी पीड़ा दर्द साफ़ झलक रहीं है। सिसौदिया ने कहा कि पूर्व सांसद ने घोर आपत्ति दर्ज करवाई है। पीसीसी चीफ पटवारी जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि नीमच जिले में अब कोई योग्य कांग्रेसी बचा ही नहीं है? गौरव भले ही भोपाल से बहुत दूर हैं लेकिन वे पटवारी के बहुत नजदीक हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE