BREAKING NEWS
NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 3:27 pm
KHABAR : नीमच में पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधी पंचायत महिला संगठन एवं इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन ने धूमधाम से मनाई भगवान श्री झूलेलाल की छटी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भगवान श्री झूलेलाल के जन्मोत्सव के छठवें दिन स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर आश्रम स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन एवं इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन द्वारा श्री झूलेलाल की छटी (नामकरण) उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री झूलेलाल की छटी (नामकरण) उत्सव के अवसर पर अंजली आसवानी ने श्री झूलेलालजी का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक झांकी एवं झूले में श्री झूलेलालजी के बाल स्वरुप में बैठे स्वांगधारी नन्हे बच्चे समर्थ गिदवानी और जाह्नवी लालवानी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री झूलेलालजी से संबंधित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्री झूलेलाल बहराणा समिति द्वारा मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, जिस श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। अंत में आरती, पल्लव व अरदास पश्चात  प्रसादी की गई। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल सिन्धी सेवा संगठन की अध्यक्ष दिव्या लालवानी ने किया। छठी उत्सव में पूज्य सिंधी पंचायत का अध्यक्ष श्मुखीश् ईश्वर आहूजा, महासचिव महेश वर्धानी, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगवानी, सह सचिव किशन अंदानी, नितिन उदासी व सभी पदाधिकारी ,कार्यकारिणी सदस्य एवं पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन की अध्यक्ष आकांक्षा तलरेजा व सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE