BREAKING NEWS
NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 4:13 pm
NEWS : श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल बोजुन्दा में कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि अनुष्ठान, रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में जुटे भक्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हो गए। 
यहां नवरात्रि पर्व में 9 दिन तक आरती एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए, जबकि शनिवार को रात्रि जागरण आयोजित हुआ। रविवार को नवरात्रि महोत्सव समापन पर पुजारी बाबूलाल जटिया के सानिध्य में हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्याओं के चरण पूजन कर भोजन करवाकर उपहार भेंट किए गए।
जिला मुख्यालय से करीब 8 कि मी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है, और माह की प्रत्येक अष्टमी को श्री कालिका माता जी की महाआरती की जाती है।
उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर श्री काल भैरव एवं शेष अवतार जी सहित , मां कालीका ,जगदंबा और शिव परिवार के मंदिर भी स्थापित है , दर्शनार्थ यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। 
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।
 भोपाजी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE