BREAKING NEWS
NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 11:15 am
KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री रामनवमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य भगवा रैली, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर कुकड़ेश्वर नगर में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राम भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कुकड़ेश्वर के तत्वावधान में एक भव्य भगवा रैली का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के नारों के साथ निकली यह रैली पूरे नगर को राममय कर गई।
रैली की शुरुआत शाम 5 बजे लालबाई फूलबाई मंदिर से हुई, जिसमें नगर के अनेक युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ नाचते-गाते, जयघोष करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राम मंदिर, चौधरी मोहल्ला पहुंचे जो शाम को 7 बजे वहाँ पर महा आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन नगर में भाईचारे, आस्था और सनातन संस्कृति की सशक्त झलक प्रस्तुत करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE