खरगोन। जिले के कसरावद में श्री राम नवमी पर नगर के मंदिरों में विशेष पूजा की गई। वही श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विधिवत पूजा के बाद शाम को भगवान श्री राम जी की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। भंडारा समिति द्वारा जनसहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा।