BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 4:41 pm
KHABAR : रतलाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, एक लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ हुआ, हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त, बरबड़ हनुमान मंदिर में लगा मेला, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) मनाई जा रही है। शहर के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 1 लाख 11 हजार 111 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। संतो की उपस्थिति में हजारों की संख्या में शहरवासी सामूहिक पाठ में शामिल हुए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।


शहर के प्रमुख श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। पांच दिन से चल रहे पंचकुंडात्मक यज्ञ की पूर्णाहूति हुई। पूर्णाहूति के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद बालाजी की महाआरती कर जन्मोत्सव मनाया और प्रसादी वितरित की। सैलाना रोड स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल समेत बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। देर रात तक दर्शन का सिलसिला चालू रहेगा। मंदिर को आकर्शक रूप से सजाया है। हनुमान जी को सोने की बरक का चोला चढ़ाया है। यहां पर मेला भी लगा है। जिसमें बच्चों के लिए झूले भी लगे है। रात में यहां पर भीड़ उमड़ेगी।


श्री मेहंदी कुई बालाजी में उमड़ी भीड़
रतलाम के नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। जय श्री राम का उद्घोष हो रहा है। बालाजी का आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को फूलों से सजाया है।


10 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक चालीसा पाठ
सामाजिक संगठन सेवी वीर परिवार रतलाम द्वारा में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। करीब 10 हजार से अधिक भक्तों ने शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां आने वाले भक्तों को तिलक लगाया। महिला व पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई।


मेले में आने वाले भक्तों का स्वागत
बरबड़ हनुमान मेले में आने वाले भक्तों के लिए शहर के अनेक सामाजिक संगठन, संस्थाओं, युवाओं द्वारा शीतल पेय, खाद्य पदार्थों का स्टॉल श्री राम मंदिर से लेकर बरबड़ हनुमान मंदिर तक लगाए गए है।


आरोग्य हनुमान जी को लगाया भोग
कॉलेज रोज स्थित आरोग्य हनुमान मंदिर पर हनुमानी जी को अनेक मिठाइयों का भोग लगाया। आरती के समय आतिशबाजी की गई। मंदिर में ढोल, ताशे बजाए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE