BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 4:45 pm
KHABAR : आबकारी की छापामार कार्रवाई, आसपास के बार में सर्चिंग, बिना लाइसेंस के चल रहे बार में मिला विदेशी शराब का जखीरा, 33 पर केस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कलियासोत क्षेत्र में बिना अनुमति शुरू किए गए गुरु बार पर आबकारी विभाग के अमले ने गुरुवार देररात छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अमले को यहां से आधा दर्जन से अधिक महंगे ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें मिलीं। इसके अलावा भारी तादाद में अलग-अलग ब्रांड की बीयर की बोतलें और केन भी जब्त की गई हैं। इसके अलावा अमले ने इस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक होटल और ढाबों पर दबिश दी गई।


इस दौरान कई स्थानों पर लोग शराब पीते मिले। ऐसे में बिना लाइसेंस शराब पिला रहे होटल और ढाबा संचालकों समेत यहां शराब पीने वाले 33 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए। दैनिक भास्कर ने 10 अप्रैल के अंक में बिना अनुमति गुरू बार का संचालन किए जाने के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ही आबकारी अमले ने यहां छापामार कार्रवाई की।


बताया गया है कि नीलबड़, रातीबड़ और कोलार क्षेत्र के होटल, ढाबों पर आबकारी की टीम ने छापामारी की। इस दौरान नटखट रेस्टोरेंट, ट्री चौप्टर, वाइट आर्किड, बेसिल, वन माल्ट, कंट्री साइड मिडोज और हाइड आउट समेत अन्य होटल और ढाबों पर टीम ने तलाशी ली। इसके अलावा कलखेड़ा निवासी राजा कश्तवार के कब्जे से 25 पाव देशी शराब जब्त की गई। राजा के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE