कंजार्डा। आज कंजार्डा पठार पर सभी हनुमान मंदिर पर भक्तों द्वारा हवन पूजा पाठ भगवान के चोला चढ़ाया गया। रात्रि में जागरण की गई। छलिया फाटक स्थित राम भक्त हनुमान का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जो गांव के धाकड़ मोहल्ला नोखी मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड और फिर नयापुरा मंदिर पहुंचा। जहां भगवान की पूजा अर्चना की गई। वहीं चारभुजा मंदिर पर भी हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। जुलूस अपने गंतव्य स्थल हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। इस जुलूस में सभी स्त्री पुरुष युवा बुजुर्ग ने उत्साह से भाग लिया और डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस समाप्ति के बाद भगवान की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शाम को छलिया फाटक निवासियों का सहभोज रखा गया। हनुमान जी के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई भगवान की पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की गई।