शाजापुर। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से लेकर 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत जनपद पंचायत कालापीपल के ग्राम खोंकराकलां में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल से आमजनों, पथिकों, यात्रियों आदि को गर्मी के दौरान शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।