शाजापुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज जनपद पंचायत कालापीपल के ग्राम कालापीपल गांव में मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली जाकर जनभागीदारी के माध्यम से तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार, कमल फौजी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भोजराज पंवार, कृपाल सिंह मेवाड़ा, ग्राम पंचायतों के सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वसहायता समूहों की दीदीयां, जनपद, कृषि विभाग, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।