चित्तौड़गढ़। जन चेतना मंच राजस्थान द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2025 शनिवार शाम 6 बजे हरिश्चंद्र तोतुका सभा भवन, भट्टारक जी की नसिया, नारायण सिंह सर्किल जयपुर में आयोजित होने वाले मेवाड़ गौरव स्वर्गीय सुंदरसिंह भंडारी स्मृति व्याख्यानमाला कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति की तैयारी बैठक प्रांतीय संरक्षक डॉ आई एम सेठिया व प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा के सानिध्य में जयपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई जिसमें सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।
महासचिव दिनेश खत्री जयपुर के अनुसार व्याख्यान माला में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री नागपुर मुख्य वक्ता होंगी व कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंच संरक्षक डा आई एम सेठिया प्रस्तुत करेंगे।
बैठक आयोजन समिति के सदस्य डॉ विवेक अग्रवाल, डॉ दीक्षित अजवानी, उमेंद्र दाधीच,संजय पालनितकार, एडवोकेट हरीश त्रिपाठी , वंदना वजिरानी,संजय जैन,महेंद्र बालानी,लक्ष्मण मूलचंदानी,युधिष्ठिर भारती गोस्वामी, उज्ज्वल धूपिया,एडवोकेट राजेश मुथा ने कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया। व्याख्यानमाला कार्यक्रम में स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी व गुलाब चंद कटारिया के पश्चात तीसरा मेवाड़ गौरव सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
प्रांतीय कार्यशाला का भी होगा आयोजन-
प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा के अनुसार 19 अप्रैल को ही प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजस्थान प्रांत के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई हे जिसमे संगठनात्मक चर्चा कर अनिवार्य मतदान संकल्प अभियान चुनाव सुधार ,व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण सहित राज्य की शाखाओं द्वारा गतिविधियां आयोजन पर विशेष चर्चा की जायेगी। विचार प्रबोधन के क्रम में पद्मश्री स्वर्गीय मुजफ्फर हुसैन के 12 अप्रैल,2008 को संपन्न व्याख्यान की पुस्तिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा।