चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 31 मार्च को समाप्त हुए वर्ष के वित्तीय परिणाम के अनुसार बैंक द्वारा 212 करोड़ के कुल व्यवसाय के साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए के कर पूर्व लाभ अर्जित करने पर हर्ष व्यक्त कर अंश धारियो को बधाई दी गई।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार निदेशक मंडल सदस्य सीए दिनेश शिशोदिया, रणजीत सिंह नाहर , वृद्धि चंद कोठारी,बाल किशन धूत,बाबर मीणा,राधेश्याम आमेरिया,हरीश आहूजा, राजेश काबरा ,दिप्ती सेठिया,हेमंत शर्मा ,नितेश सेठिया के सानिध्य में संपन्न बैठक में वित्तीय परिणामों के अनुमोदन समयबद्ध ऑडिट कराने आमसभा आयोजन ब्याज दरों की समीक्षा ,बैंक के रजत जयंती वर्ष में आमजन को बैंक से जोड़ने की विशेष कार्ययोजना बनाने,विभिन्न नीतियों की अगली बैठक में समीक्षा करने,प्रधान कार्यालय निर्माण की कार्य योजना बनाने ऋण स्वीकृतियो व कमेटी बैठको में लिए निर्णयों के अनुमोदन के साथ साथ स्टाफ के प्रभावी नियोजन पर भी चर्चा की गई।
प्रबंधन मंडल सदस्य बैठक को रिपोर्ट आदित्य सेठिया ने रखी । बैंक अध्यक्ष डा सेठिया ने रजत जयंती वर्ष में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का शाखा अनुसार विवरण भी प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन वंदना वजीरानी ने किया तथा आभार निदेशक दिनेश सिसोदिया ने व्यक्त किया।