चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर घोसुण्डा में सराय की बावड़ी के वीर हनुमान जी बालाजी मंदिर पर भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की। इस अवसर पर समस्त घोसुण्डावासी एवं भक्तजनों ने भजन कीर्तन के साथ नृत्य किया। सेवा कार्य करते हुए अपने ऊपर रही वीर हनुमान जी की कृपा का आभार जताया।