रतलाम। डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली के बीच रविवार से नई ट्रेन 13 अप्रैल से शुरू होगी। यह ट्रेन रतलाम रेल मंडल के इंदौर, उज्जैन, देवास होकर होकर चलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन पर भी होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे।
यह ट्रेन 14 अप्रैल को नई दिल्ली से रात 23.25 बजे रवाना होगी। डॉ. अंबेडकर नगर से 15 अप्रैल दोपहर 15.30 बजे चलेगी। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट चेयर एसी, 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 जनरल कोच रहेंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर ट्रेन नई दिल्ली से रात 23.25 बजे चलेगी। भरतपुर स्टेशन पर रात 1.38 बजे, बयाना 02.05 बजे, गंगापुर सिटी 02.58 बजे, सवाई माधोपुर 03.43 बजे, कोटा सुबह 05.20 बजे, रामगंजमंडी 06.13 बजे, भवानीमंडी 06.33 बजे, शामगढ़ 06.58 बजे, 9.5 बजे नागदा, 10.30 बजे उज्जैन, 11.18 बजे देवास, दोपहर 12 बजे इंदौर और 12.50 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे रवाना होगी। इंदौर 15.50 बजे, देवास 16.26 बजे, उज्जैन 17.15 बजे, नागदा 18.25 बजे, शामगढ़ 19.38 बजे, भवानीमंडी 20 बजे, रामगंजमंडी 20.23 बजे, कोटा 21.25 बजे, सवाई माधोपुर 22.43 बजे, गंगापुर सिटी 23.28 बजे, बयाना मध्य रात्रि 00.23 बजे एवं भरतपुर 00.58 बजे और सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।