भोपाल। स्वच्छता का संदेश लेकर बोहरा समाज के 70 वर्षीय सैफुद्दीन भाई शाजापुर वाले अलीराजपुर नगर में पहुंचे जहां उन्होंने सहयोग गार्डन के सामने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दोरान सहयोग संस्था के सदस्यों के द्वारा सैफुद्दीन भाई को प्रशंसा पत्र, व सस्थां का मेमोरडम प्रदान कर,सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की।
एक तरफ जहां कई लोग सड़कों पर प्लास्टिक चाय के डिस्पोजल, कचरा सहित अन्य सामान सड़कों पर फेंक देते हैं वहीं भोपाल से बाईक लेकर बोहरा समाज के सैफुद्दीन भाई,महात्मा गाधी, व प्रधानमंत्री मोदी, एंव आपने धर्म गुरू सैयदना साहब के आहवान पर स्कुटी से स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश लेकर 1500 से अधिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर कचरा इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं जहां पर भी गंदगी नजर आती है वह स्वयं झाड़ू लगाकर कचरे को इकट्ठा कर पॉलिथीन बैग में पैक कर उचित स्थान पर डालते हैं सैफुद्दीन भाई करीब 10 सालों से महानगर,नगर, गावँ गावँ घूम कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।