कुकड़ेश्वर। नगर के प्रतिष्ठित मैडम क्यूरी विद्यालय के छात्र-छात्रा रानी माली और सुमित माली ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है।
छात्रा रानी माली, पिता प्रकाश माली की सुपुत्री, ने 91.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमित माली, पिता मुकेश माली के पुत्र, ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, परिजनों तथा मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय स्टाफ ने आशा जताई की रानी और सुमित भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते रहेंगे और समाज व देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।