मनासा। भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में आज दिनांक 13 मई 2025 को महाविद्यालय में टेक्निकल क्विज कंपटीशन (प्रश्न मंच ) का आयोजन किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के कोआर्डिनेटर डॉ देवीलाल सुतार द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को दैनिक जीवन में काम आने वाली विभिन्न वस्तुओं की शुद्धता की पहचान भारतीय मानक ब्यूरो के ऐप के द्वारा किस प्रकार से की जाती है की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़, विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रोफेसर मुकेश मालवीय, डॉ जितेंद्र आलोरिया, डॉ स्मिता रावत, प्रो प्रेरणा शर्मा एवं मधु कुशवाह आदि महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या विद्यार्थी उपस्थित रहे।