नीमच। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीबीएसई, विद्यालय नीमच ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
कक्षा 10वीं में कुल 137 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 95% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
टॉपर्स में -
प्रथम स्थान -
अवनि सोलंकी(92%)
प्रिया गांधी द्वितीय स्थान(87%)
दुर्धरा कुँवर तनवर तृतीय स्थान (86%) ने प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं में कुल 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 90% विद्यार्थी सफल हुए।
विज्ञान संकाय में टॉपर्स रहे:
यशराज गुर्वानी (91%),
खुशी थोरेचा (81%)
निहारिका जेवरिया (71%)
कॉमर्स संकाय में:
अमन गुप्ता(90%),
हितेश सविता (85%)
दिशा विजरिया (84%)।
ह्यूमैनिटीज संकाय में:
ऋषिराज सिंह राजपूत (80%), दीपिका राठौर (79%),
दिव्या राठौर (78%)।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कविता जिंदल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण, सतत परिश्रम और संस्कारित शिक्षा को दिया।
विद्यालय प्रबंध समिति ‘विवेकानंद बाल कल्याण समिति’ तथा विद्या भारती के पदाधिकारियों ने भी सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।