BREAKING NEWS
KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2025, 3:20 pm
BIG NEWS : जेठ ने अपनी ही दो बहुओं के साथ कर दिया ऐसा कांड, 6 माह की गर्भवती की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जेठ ने अपनी दो बहुओं पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पूरा मामला चंदला थाना क्षेत्र का है। 


पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला 
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक देवरी गांव के रहने वाले 4 भाइयों में बंटवारे को लेकर आपसी तालमेल सही नहीं था। जिसको लेकर सभी में घरेलू कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इसी कड़ी में बीते रोज शाम करीब 7:30 बजे जेठ कल्लू पाल ने घर के बाहर बैठी दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 


6 माह की गर्भवती बताई जा रही मृतिका 
परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुश नगर ले गए। जहां डॉक्टर ने 21 वर्षीय अनीता पाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह 6 माह की गर्भवती थी। 25 वर्षीय संतोषी पाल बुरी तरह से जख्मी है जिसका इलाज लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE