BREAKING NEWS
KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2025, 3:48 pm
KHABAR : कर्नल सोफिया पर दिए बयान पर कांग्रेस ने फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला, कांग्रेसी बोले विजय शाह मुरैना आए तो करेंगे काला मुंह, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। प्रदेश के केबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान आपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर विवादित बयान दे दिया। जिससे पूरे प्रदेश सहित देश में विजय शाह के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी कलेक्ट्रेक्ट के सामने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन की आग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ झुलस गए , पुतला दहन को देखते हुए पुलिस पहले ही आकर यहां खड़ी हो गई थी। इसी बीच कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे। पुलिस इस पुतले को छीन पाती, इससे पहले ही कार्यकर्ताओं ने इसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौजूद फायर ब्रिगेड ने इस आग को बुझाया, जिससे कोई इसकी चपेट में न आ जाए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ झुलस भी गए। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने जो भारतीय सेना पर टिप्पणी की है, उसकी हम निंदा करते है। सोफिया कुर्रेशी भारत की बेटी है, वह सिर्फ बेटी नहीं बल्कि सेना की जिम्मेदार अधिकारी भी है, जो भारत पाकिस्तान युद्ध में देश की सेना को कमांड कर रही थी। दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसे मंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। कोई मुख्यमंत्री से मांग कर रहे है, ऐसे मंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर विजय शाह इतने बड़े तीरंदाज है तो मुरैना आकर दिखाएं, कांग्रेस उनका मुंह काला कहकर पहुंचाएगी। कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री अगर भारतीय सेना का विरोध करेंगें। इस दौरान आंदोलन में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE