मनासा। शासन द्वारा चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मनासा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार ने स्वयं उपस्थित होकर कर्मचारीयों से आज जलस्रोत न्यू उषागंज गार्डन के कुए बावड़ी की विशेष साफ सफाई करवाई गई, इस अभियान के अंतर्गत मनासा नगर के समस्त जल स्रोत कुए ,बावड़ी, तालाब आदि की भी विशेष साफ सफाई कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार, जल प्रदाय शाखा प्रभारी लाला नागदा, राजस्व निरीक्षक, मनोज राठौर, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश व्यास और अन्य निकाय कर्मचारी नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।
आइये सुरक्षित कल के लिये, जल स्रोत को बचायें। जन सहयोग से जल संवर्धन।