भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान पर मप्र हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने एमपी के डीजीपी को विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस बारे में कोर्ट का विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आया है।
बता दें कि विजय शाह का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। उनके इस बयान के बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
शाह रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।