नयागांव। इंडियन नेशनल सीमेंट वर्करस फेडरेशन (इंटक) का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अल्ट्राटेक विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर में रखा गया। इस अवसर पर बहार से फेडरेशन के पदाधिकारियो ने विस्तार से उपस्थित श्रमिको को जनरल सेक्रेटरी ( महामंत्री ) देओराज सिंह ने यूनियन की मजबूती, व्यवसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर श्रमिकों एवं संविदा मजदूरों को संबोधित किया गया एवं मजदूरों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।
इंडियन नेशनल सीमेंट वर्क्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष तुलसीदास सन्नाढय ने भी सभी श्रमिकों एवं संविदा श्रमिकों को संबोधित किया। विक्रम सीमेंट इंटक यूनियन के महामंत्री शिव कुमार त्रिपाठी ने श्रमिकों को संबोधित किया एवं उनकी समस्या पर विस्तार से चर्चा की। इंटक यूनियन के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी संबोधित किया।
श्रमिकों एवं संविदा श्रमिकों ने भी अपनी-अपनी समस्या इंडियन नेशनल सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री देओराज सिंह के सामने रखी। इंटक यूनियन के अन्य पदाधिकारी सरदार सिंह चंद्रावत, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, पर्वत सिंह झाला, दिनेश शर्मा व मोहनलाल पटेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल पटेल ने किया अंत में आभार सरदार सिंह चंद्रावत ने व्यक्त किया।