BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 4:49 pm
KHABAR : अतिक्रमण हटाने गए टीआई पर त्रिशूल से हमला, उंगली टूटी, गुना में झोपड़ी तोड़ने से नाराज हो गया था बुजुर्ग, प्रशासन 10 मकान ढहाए, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले के मधुसुदनगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को देखकर बुजुर्ग त्रिशूल ले आया। वह त्रिशूल को घुमाते हुए टीम की ओर बढ़ने लगा। वह अपनी झोपड़ी टूटने से नाराज था। बुजुर्ग को रोकने के दौरान टीआई की उंगली फ्रैक्चर हो गई।

 

मधुसुदनगढ़ में नया बस स्टैंड बनना है। गणेशपुरा गांव की 3 हेक्टेयर जमीन बस स्टैंड के लिए दी गई है। दो परिवारों ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ है। 6 बीघा जमीन पर लेखराज का परिवार और एक बीघा जमीन पर रघुवीर ढीमर के परिवार का अतिक्रमण है। इन दोनों परिवार के यहां करीब 30 मकान हैं।


शनिवार को राघौगढ़ एसडीएम विकास कुमार आनंद, एसडीओपी विवेक अष्ठाना सहित राजस्व, पुलिस की टीम बस स्टैंड के लिए दी गई जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है।


जानकारी के अनुसार, टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान बुजुर्ग त्रिशूल लेकर आया और तेजी से घुमाने लगा। पुलिस बल ने उसे रोकने की कोशिश की तो त्रिशूल लेकर हमला करने दौड़ने लगा। इसी दौरान जामनेर टीआई सुरेश कुशवाह के हाथ में त्रिशूल लग गया। उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।


एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया, बस स्टैंड के लिए जमीन आवंटित की गई है। यहां रह रहे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। आज प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाया है।


प्रशासन अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दे चुका है। 2021 में भी यहां से कब्जा हटाया था। कुछ समय बाद दो परिवारों ने फिर से यहां कब्जा कर लिया था। यह सरकारी जमीन है। दोनों परिवारों ने मिलकर इस जमीन पर अमरूद का बगीचा लगा लिया।


इसके अलावा बड़ी संख्या में यूकेलिप्टस, कटहल के पेड़ भी लगाए। बस स्टैंड बनाने को लेकर नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी डीपीआर बना चुकी है। ड्रॉइंग का काम चल रहा है। इस कारण प्रशासन इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE