BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 5:53 pm
BIG REPORT : कर्नल सोफिया कुरैशी और सेना को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों पर सियासी और सामाजिक घमासान तेज, सेना के अपमान पर भड़के पूर्व सैनिकरूमंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा से मांगा इस्तीफा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कर्नल सोफिया कुरैशी और सेना को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों पर सियासी और सामाजिक घमासान तेज हो गया है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 5000 से अधिक पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। शनिवार को उज्जैन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने एक सुर में इन नेताओं से इस्तीफा मांगा, नहीं देने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।


क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस में रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा,


पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से जवाब दिया, उस पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन राज्य के मंत्री और उप मुख्यमंत्री के बयान ने सेना का अपमान किया है। यह स्वीकार्य नहीं है।


उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति भी नाराजगी जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जबकि खुद चीफ जस्टिस इस बारे में कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। यदि अब भी मांगें नहीं मानी गईं, तो सेना के सम्मान में हम सड़कों पर उतरेंगे।


विभिन्न जिलों से आए सैनिक शामिल हुए
प्रेस कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने इस मुद्दे की गंभीरता को और बढ़ा दिया। कांग्रेस और पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वालों के सम्मान का विषय है।


पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस लड़ाई को केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रखेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। सेना के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE