मंदसौर। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली शिवना नदी को जलकुंभी और प्रदूषण से मुक्त करने का श्रमदान अभियान शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। विधायक विपिन जैन की अगुवाई में 1 मई से पशुपतिनाथ मंदिर के पास यह श्रमदान शिविर चल रहा है। शनिवार को 10 ट्रॉली जलकुंभी हटाई गई, जिसके साथ अब तक कुल 280 ट्रॉली जलकुंभी और गंदगी निकाली जा चुकी है।
अभियान में विभिन्न समाज, सामाजिक संगठन, ग्रामीण, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। हर दिन लोग सुबह श्रमदान के लिए पहुंचते हैं और नदी को स्वच्छ बनाने में योगदान दे रहे हैं।