BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 7:16 pm
KHABAR : पर्यावरण अनापत्ति हेतु लोकसुनवाई आयोजित, उज्जैन-जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना (एचएएम मोड) पर चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जनपद पंचायत सभागार, जावरा, जिला रतलाम में मध्यप्रदेश राज्य में प्रस्तावित मध्य प्रदेश राज्य में उज्जैन-जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे (87.800 किमी) एवं उज्जैन स्पर (10.700 किमी) कनेक्टिविटी सहित का 4-लेन मार्ग(परियोजना कुल डिजाइन लंबाई - 98.500 किमी)के रूप में विकास करने (ग्रीनफील्ड हाईवे) परियोजना पर पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई  का आयोजन 23 मई को एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं एसडीएम जावरा श्री त्रिलोचन गौड की अध्यक्षता में हुआ।यह परियोजना कुल 98.500 किमी की डिजाइन लंबाई के साथ 4-लेन पेवर्डशोल्डर सहित विकसित की जाएगी, जिसमें मुख्य मार्ग की लंबाई 87.800 किमी तथा उज्जैन स्पर की लंबाई 10.700 किमी है।

लोक सुनवाई की मेजबानी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी उज्जैन श्री हेमंत तिवारी द्वारा की गई, साथ में परियोजना प्रस्तावक श्री सुरेश कुमार मनवानी, श्री दीपक शर्मा एमपीआरडीसी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें पर्यावरणीय प्रभाव, समाज पर संभावित असर एवं उनके निवारण हेतु प्रस्तावित उपायों की जानकारी शामिल थी। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने अपनी राय, सुझाव व चिंताएं रखीं जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया और परियोजना कार्यान्वयन में समुचित रूप से सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु प्राप्त लोक सुनवाई की प्रतिक्रियाओं एवं पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE