नीमच। शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित सिद्धिविनायक कॉलोनी में डामरीकरण सड़क कार्य के लिए आज भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य 19,55,000 की लागत से कराया जाएगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार,नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल,मोहन सिंह राणावत,मनोहर मोटवानी,नीरज अहीर,कमल शर्मा, शशि कल्याणी,शारदा पाटनी, योगेश कविश्वर, रामचंद्र नगर, अरुण प्रजापत, प्रहलादराय गर्ग, विक्की छाबड़ा और मौजूद रहे। मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस सड़क की मांग काफी लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही थी। अतिथिगण ने कहा कि शहर में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों के स्वागत से की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल द्वारा किया गया। स्वागत भाषण पार्षद आलोक सोनी ने दिया। आभार विक्की छाबड़ा ने व्यक्त किया।