बडवानी। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में साथी अभियान स्कीम अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर बढ़वानी के ए.डी.आर भवन बड़वानी ओरिएंटशन सत्र आयोजित किया गया। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ओरिएंटेशन सत्र में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल द्वारा साथी स्कीम योजना अंतर्गत गठित सदस्यगण को तत्काल कदम उठाने और निर्धारित समयसीमा के अनुसार मिशन मोड में अभियान अंतर्गत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। सत्र में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बताया कि अभियान अंतर्गत जिला साथी यूनिट का गठन किया गया अभियान का उद्देश्य सड़को या बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले उन बच्चों की पहचान करना है जिनके पास आधार नही है ऐसे बच्चों का सर्वेक्षण व चिन्हाकन कर उनका पंजीकरण और कल्याणकारी योजनाओं में शामिल करने की सुविधा प्रदान करना है। ऐसे बच्चों हेतु कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई, करना व ऐसे बच्चो हेतु दिनांक 26 मई, 2025 से 26 जून, 2025 तक पी.एल.व्ही एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आधार कार्ड विहीन व निराश्रित बच्चों का सर्वेक्षव व चिन्हाकन किया जावेगा। आगनवड़ी कार्यकर्ता सहायिका, पैरालीगल वालेंटियर, सामाजिक कार्यकर्ता, द्वारा निर्धारित अवधि में 26 मई से 26 जून तक सर्वे कर हितग्राही बालकों को उनके आधार कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा ई गर्वनेस पैनल लॉयर्स, पी.एल.व्ही को बताया कि आधार कार्ड आयु की उद्घोषणा विधिक कार्यवाही हेतु स्कीम के अंतर्गत कार्यवाही हेतु निर्देशित कियां, साथ ही सिविल सर्जन द्वारा आयु के निर्धारण हेतु नियमानुसार स्कीम के अनुसार सहयोग करने के लिए निर्देशित किया जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के अधिकार संबंधी प्रावधानों के लिए शाला त्यागी बच्चें, निराश्रित बच्चें हेतु बालकों के सम्पूर्ण विकास हेतु निर्देशित किया गया। ओरिएटंशन कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, सिविल सर्जन डॉ अनिता सिंगारे, जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान, विशेष पुलिस ईकाई बड़वानी से पंकज दांसौधी, यू.ए.डी.आई शुभम जाधव, पैनल अधिवक्ता अनुज कुमार, वन स्टॉ सेंटर बड़वानी से रूकमा डोडवे, जन साहस एन.जी.ओ. से रविन्द्र खाड़ेकर, रामसिंह जमरे, आस एन.जी.ओ. बडवानी से संजय आर्य, गणेश वर्मा, ज्योति अछवार पैरालीगल वालेंटियर शैली सोलंकी, राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।