बडवानी। भारत सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई से 12 जून तक किया जाना प्रस्ता्वित है। जिले में 03 दलों का गठन किया गया। उक्त/ दल में कृषि वैज्ञानिक, कृषि संबंद्ध उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली एवं कृषि उद्यमी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ एवं स्वसहायता समूह के सदस्य सम्मिलित होगे । प्रत्येक दल द्वारा प्रति दिन 03 पंचायत स्तर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे। उक्त अभियान अंतर्गत क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और प्रचार-प्रसार करना। किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नीतियों के बारे में किसानों को जागरूक करना, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (एस.एच.सी.) में सुझायी गयी । विभिन्नं फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित करेंगे, किसानों से फीडबैक लेना जिससे की उनके द्वारा किए गए नवाचार के बारे में वैज्ञानिक सीख सकें एवं उसके अनुसार अनुसंधान की दिशा का निर्धारण करना आदि।