बडवानी। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रणजीतसिंह मेवाडे एवं छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रंजना चौहान निर्देशन में, महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या के जीवन परिचय एवं कार्यों पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त निबंध प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थि देवी अहिल्या का परिचय जान सके एवं उनके लोक कल्याणकारी कार्यों को समझ सकें। उक्त निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर दामिनी नामदेव रही द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी सोलंकी तथा तृतीय स्थान पर राधा सस्ते एवं आरती काग रही। प्रतियोगिता के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा लोकमाता देवी अहिल्या के जीवन एवं उनके संघर्ष को समझने की आवश्यकता के ऊपर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रणजीतसिंह मेवाडे उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की देवी अहिल्याबाई हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है,क्योंकि अंग्रेजी शासन काल के दौरान भी उन्होंने सफल शासन का संचालन कर, कश्मीर से कन्याकुमारी तक धर्म की ध्वजा लहराई।