नीमच। आज दिनांक 24/05/25 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष ग्राम जनकपुर द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम जनकपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनकपुर में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिशय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित साइटीका, हदय रोग, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधि वितरित की गई। शिविर में बीपी, की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई शिविर में कुल 102 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया।
शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य, डॉ. धीरज डावर, डॉ नरसिह चौहान, भगवान दास बैरागी, हरिशदास बैरागी, हेमंत व्यास, विनीत सोनी, यतेंद्र राजावत, सुधा भदौरिया एवं सोनू द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में ग्राम सरपंच एवं सचिव द्वारा आवश्यक सहयोग दिया गया।