BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 8:17 pm
KHABAR : महामंडलेश्वर अखिल भारतीय निर्वाणी अखाड़ा डॉ. दादू महाराज ने शिवकुंज का किया भ्रमण, भक्तों को मिला सान्निध्य, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। शासन प्रशासन समाज और संस्था के समन्वय से शिवकुंज पर्यटन स्थल की रचना सभी के पुरुषार्थ का परिणाम है। यहां संकट मोचन हनुमान जी सभी के कष्टों का निवारण करते हैं जिसको कोरोना काल के दौरान भी लोगों ने देखा है। यहां पर सभी के कल्याण की कामना के साथ कार्यकर्ता गण सेवा में जुटे हुए हैं। अच्छे कार्यों में व्यवधान आदि अनादि काल से देखने को मिल रहे हैं लेकिन अंत में सत्य ही विजई होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अहंकार का त्याग कर बिना यश और कीर्ति की कामना किए हुए पुरुषार्थ करना चाहिए जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय निर्वाणी अखाड़ा गजासीन शनि धाम इंदौर के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ दादू महाराज ने शिव कुंज भ्रमण के दौरान कहे। उन्होंने हस्त निर्मित उत्पाद दरी एवं कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण इकाई का अवलोकन कर सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रकल्पों की जानकारी प्राप्त कर शासन प्रशासन एवं समाज की भागीदारी के विषय में भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इस दौरान शिवकुंज में उन्होंने पक्षियों के लिए दाना पात्र भी लगाया। दरी उत्पाद खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल का संदेश दिया। इस दौरान महादेव धनगर , नानूराम धनगर, विकास धनगर एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE