BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 10:25 am
BIG NEWS : मध्यप्रदेश के चार शहरों में यूपीएससी की परीक्षा, 50 केंद्रों पर 2 सत्रों में हो रही परीक्षा, परीक्षा केंद्र में ये चीज प्रतिबंधित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के चार शहरों में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा आज होगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में एग्जाम होंगे। भोपाल में 50 केंद्रों पर 2 सत्रों में परीक्षा होगी।


जनरल स्टडीज का पेपर सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा। परीक्षा के आधे घंटे पहले सुबह नौ बजे तक एंट्री होगी। दोपहर ढाई बजे सीएसएटी का पेपर होगा। इसमें 2 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। प्रदेश में 40 हजार से ज़्यादा कैंडिडेट्स यूपीएससी की परीक्षा देंगे। भोपाल में 15944, इंदौर में 14,692 और ग्वालियर में 8509 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर सख़्त जांच हो रही हैं।


परीक्षा केंद्र में ये चीज प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र में बैग, बॉक्स, गले की चौन, मंगलसूत्र, रवाना, मोबाइल, स्मार्टवॉच ले जाना अलाउड नहीं है। पुलिस और प्रशासन का स्टाफ़ परीक्षा केंद्र गेट के बाहर ही प्रतिबंधित वस्तुएं रखवा रहा है। सरकार की बिजली विभाग को हिदायत दी है कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो। पिछली बार बिजली गुल होने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE