खरगोन। हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा आयोजित हिंदू बेटियों के आत्मरक्षा शिविर का समापन शनिवार शाम को राधाकुंज मांगलिक परिसर में हुआ।आयोजन की शुरुआत भारत माता की आरती,पूजन से हुई।इस अवसर पर 250 से अधिक बेटियों ने जूडो-कराटे, तलवारबाजी और लाठी चलाने का सजीव प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया संस्था के अध्यक्ष राजू शर्मा ने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मबल का जागरण है। हमारी बेटियां अब आत्मरक्षा में सक्षम हैं और हमें इन पर गर्व है। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की राष्ट्रीय सहसंयोजिका सरोज दीदी सोनी ने कहा कि यह दृश्य दर्शाता है कि हमारी बेटियां अब सिर्फ संस्कारवान ही नहीं, बल्कि शौर्यवान भी हैं। आत्मरक्षा हर बेटी का अधिकार है और यह प्रशिक्षण उसका सशक्त माध्यम है विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। यह शिविर एक प्रेरणादायी पहल है।पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा इस प्रकार के आयोजनों से बेटियों में आत्मविश्वास आता है और वे अपने हक की रक्षा खुद कर सकती है। आयोजन में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।