BREAKING NEWS
KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 10:43 am
NEWS : फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा शहीद स्मारक पर सफाई अभियान एवं आपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। फिट चित्तौड़ क्लब एवं श्री संकल्प सेवा संस्थान द्वारा शहीद स्मारक परिसर में विशेष सफाई अभियान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद सीपी जोशी की पहल पर चलाये जा रहे महापुरुषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर सफाई से हुई, सांसद सी पी जोशी एवं क्लब के सदस्यों ने पूरे परिसर की सफाई की। फव्वारे में सुखी पड़ी कांजी को निकाला गया तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पानी से धोकर साफ किया गया।


इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ष्ऑपरेशन सिंदूरष् में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। फिट चित्तौड़ क्लब संरक्षक सांसद सी पी जोशी ने कहा कि फिट चित्तौड़ क्लब के सदस्यों ने इस पहल के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस  तरह के आयोजनो से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का संचार होता है स्मारकों की स्वच्छता एवं संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।  कार्यक्रम के दौरान आई पी एस मैमोरियल फाउंडेशन के विजय मलकानी, कैलाश चंद्र लोट, परविंदर सलुजा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। क्लब सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर समाज में जागरूकता फैलाते रहेंगे। उपस्थित गणमान्यो ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है, जिसमें आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। क्लब  युवा अध्यक्ष धीरज सुखवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि इस स्वच्छता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़े। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अनिल शिशोदिया, संयोजक लोकेश त्रिपाठी, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, प्रहलाद टेलर,रघु शर्मा, गौरव त्यागी, मनोज पारीक, धीरज सुखवाल, प्रशांत शर्मा, शुभम सुखवाल, शिवप्रकाश मंत्री,चेतन गौड़, अर्जुन सिंह, नीलेश आंजना, संजय सुहालका, प्रदीप गौड़, विजय मलकानी, अमर जैन, राहुल कुमावत, दशरथ, महेंद्र जोशी,श्रवण क्षौत्रिय, राखी राव, मनोज सुवालका,उमाशंकर दाधीच, प्रमोद राजपुरोहित, रुस्तम खान,किशन शर्मा, राजू नायक, देवीलाल सालवी,सचिन नायक,रतनलाल भोई, भेरूलाल भोई, भगवान लाल भोई, पवन मेवाड़ा ओमप्रकाश आमेरिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवं  युवा वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE