BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 10:50 am
KHABAR : सामाजिक एवं राजनैतिक प्रतिष्ठा हूई खराब, पीड़ित ने संबंधित के खिलाफ थाने पर आवेदन देकर दर्ज की शिकायत, कार्रवाई की मांग, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के प्रापर्टी व्यवसाई व प्रतिष्ठित व्यक्ति की सामाजिक, राजनैतिक प्रतिष्ठा खराब होने पर पीड़ित ने संबंधित के खिलाफ मनासा थाने पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। 


मनासा निवासी गिरीश पिता रामरतन भट्ट ने बताया कि मैं नगर के प्रतिष्ठित परिवार का सदस्य होते हुए अभिभाषक संघ मनासा का सदस्य होकर विधि व्यवसाय करता हूं। साथ ही सकल ब्राम्हण समाज मनासा के सामाजिक संगठन श्री परशुराम सेना का वरिष्ठ सदस्य के अतिरिक्त राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल कार्यकारिणी सदस्य हूं। मेरी नगर व क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा है। गिरीश भट्ट ने बताया कि 25 मई 2025 को दैनिक भास्कर समाचार पत्र के नीमच संस्करण के पृष्ठ क्रमांक 19 कॉलम संख्या 03 में ष्कोर्ट परिसर से 1.70 लाख रूपए की चोरी करने वाला भाजपा नेता का भाई निकलाष् शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया गया है। इसमें विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है कि ष्आरोपी मनासा विधायक के खास माने जाने वाले गिरीश का भाई महेश उर्फ महेंद्र भट्ट निवासी घाटी मोहल्ला है। गिरीश मनासा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में कार्यकारिणी सदस्य भी है। समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित खबर के बाद मुझे लोगों द्वारा हीन भावना से देखा जा रहा है। साथ ही मेरे परिचितों, ईष्ट जनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा फोन लगाकर काफी अपमानित किया जा रहा है, ऐसे में मैं स्वयं को घृणित अनुभव कर रहा है। 


पुलिस से नहीं ली जानकारी, हुई मानहानि
गिरीश भट्ट ने बताया कि उक्त समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक के संबंध में सम्पादक द्वारा नहीं पुलिस थाने से समुचित जानकारी प्राप्त की गई और नहीं मुझसे से आरोपी के रिश्ते के संबंध में चर्चा की गई। समाचार पत्र में बिना किसी वैधानिक प्रमाण के मेरे नाम का दुरूपयोग कर मेरी सामाजिक, राजनैतिक एवं व्यावसायिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। ऐसे में मेरे मिलने वाले मुझे घृणा व नफरत की दृष्टि से देख रहे हैं। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार के संबंध नहीं रखने की बात मुजसे की जा रही है। उक्त समाचार पत्र में प्रकाशित खबर से मुझे काफी मानहानि हुई है। उक्त समाचार पत्र के सम्पादक के खिलाफ मेरे द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही को लेकर मनासा थाने में आवेदन दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE