सीधी। सहायक श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि भारत सरकार, श्रम मंत्रालय द्वारा गिग व प्लेटफार्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करने हेतु पुनः दिनांक 21 मई से 30 मई 2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। श्रम आयुक्त द्वारा पंजीयन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिनांक 21.05.2025 से दिनांक 30.05.2025 तक जिले में पंजीयन शिविरोें का आयोजन कर गिग प्लेटफार्म वर्कर्स के मध्य जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से शिविरों में लाकर उनका पंजीयन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
जिले में दिनांक 21.05.2025 से दिनांक 30.05.2025 की अवधि में विशेष पंजीयन शिविर आयोजित कर गिग-प्लेटफार्म वर्कर्स और उनके नियोजकों/एग्रीगेटर्स के मध्य प्रचार-प्रसार करते हुए पंजीयन हेतु प्रेरित किया जाना है। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर परिषदों को निर्देशित किया गया है कि उक्त निर्देश का पालन करते हुए अपने-अपने निकायों में दिनांक 21.05.2025 से 30.05.2025 तक शिविर का आयोजन आयोजित कर गिग-प्लेटफार्म वर्कर्स का पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें।