नीमच। जिला पाटीदार समाज संगठन, महिला संगठन एवं सरदार पटेल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जिला पाटीदार समाज महासम्मेलन का आयोजन 1 जून (रविवार), प्रातः 9 बजे पाटीदार समाज धर्मशाला भादवामाता पर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पाटीदार ने बताया कि सम्मेलन में समाज को स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारवान, समृद्ध व कुरीतियों से मुक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं समाज विकास हेतु निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी युवाओं, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।