BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 4:54 pm
BIG NEWS : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं- फौज में शामिल बेटियां मातृभूमि को समर्पित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने पूजन कराया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भगवान का ध्यान लगाया। मंदिर समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने स्मृति ईरानी को प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि भारत ने शक्ति स्वरूपा को पूजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज और पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल बेटियां अपने संस्कारों का दर्शन कर रही हैं।स्मृति ईरानी ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें महाकाल के दर्शन हुए। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि जिन परिवारों में चुनौतियां हैं, वे उनसे पार पा सकें। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही बड़ों के संरक्षण और छोटों को प्रेम मिलने की प्रार्थना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE