BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 6:11 pm
KHABAR : साध्वी श्री शासन ज्योति श्रीजी मसा जी के सान्निध्य में कल रविवार को होगा आयोजन, श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय पर चढ़ाई जाएगी वार्षिक ध्वजा, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। परम पूज्य आचार्य देव श्री जगत्चन्द्र सूरीश्वर जी म.सा.की आज्ञानुवर्तिनी परम् पूज्य साध्वी श्री सुमलया श्री जी म.सा.की शिष्या परम् पूज्य साध्वी श्री शासन ज्योति श्री जी म.सा. परम् पूज्य साध्वी श्री दिक्षित प्रभा श्री जी म.सा. परम् पूज्य साध्वी श्री मैत्रीरत्ना श्री जी मसा आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में जिनशासन के 20 वें तीर्थनकर श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय चीताखेड़ा के शिखर पर कल रविवार को 23 वां वार्षिक ध्वजा रोहण महोत्सव मनाया जाएगा।
रविवार को बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ ध्वजा रोहण वरघोडा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा जो श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से प्रारंभ होकर पुनः वहीं पर पहुंचेगा। जहां विधि विधान पूर्वक जिनालय के शिखर पर नवीन वार्षिक ध्वजा के लाभार्थी  राजेश चौधरी परिवार द्वारा चढ़ाई जाएगी । 
इस धार्मिक महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें। वरघोड़ा श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से प्रारंभ होकर माणक चौक श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय, जैन गली,बस स्टैंड, जैन दादावाड़ी,सदर बाजार से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेगा। परम् पूज्य साध्वी भगवंतों के सानिध्य में 31 मई शनिवार को प्रातः श्री अठारह अभिषेक, दोपहर श्री पार्श्वनाथ पद्मावती महापूजन ,शाम को कुमारपाल राजा के द्वारा परमात्मा की भव्यातिभव्य आरती एवं आकर्षक लक्की ड्रा का आयोजन हुआ। कल दिवस 1 जून रविवार को सुबह  नवकारसी, जिनालय पर स्नात्र पूजन के पश्चात् प्रातः सत्तर भेदी महापूजा होगी। इस अवसर पर विधि कारक भाटखेडा के सुनिल जैन ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा करवाई जाएगी । पूजा अर्चना के बाद श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय के शिखर पर मंत्रोच्चार के बीच लाभार्थी राजेश चौधरी श्री परिवार सहित समाज जन बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE