नीमच। हजरत सरकार चाँदशाह वली बाबा र.अ.तामीर कमेटी,महू रोड़ नीमच का तीन दिवसीय 50 वाँ उर्स बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिसका। 30 मई शुक्रवार,बाद नमाज फज़र सुबह कुल की रस्म के साथ समापन हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए सदर बबलू भाई ने बताया की स्व. गजानंद शर्मा एडव्होकेट (गुरु), मरहूम सुफी कय्यूम भाई टांडे वाले की प्रेरणा से हजरत चाँदशाह वली बाबा के उर्स मुबारक गुरुवार को मेहफिल-ए शमां का प्रोग्राम हुआ रात 9.00 बजे से नीमच के उभरते हुए फनकार अकसद हसनैन, अकहस हसनैन बफाती कव्वाल बच्चा पार्टी नीमच, लियाकत रईस मो फारूख हुसैन इन्टरनेशनल कव्वाल जयपुर, हिजबुरेहान एण्ड कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कव्वाली पेश की जिसमें तुमने जो कह दिया मैं तेरा सहारा अब मुझे कोई तोड़ नहीं सकता मेरे ख्वाजा.. तुम बदल देते हो किस्मत को ईशारा कर दो.. दुनिया की हर शिफाएं झोली को भर लाएगा कह दो या मोईन हक मोईन.. अली मौला मेरे मौला.. या अली कहने से तकदीर बदल जाती है.. या अली मौला,अली मौला अली के नाम का नारा लगा के दिखा ..हर चेहरे में नजर आती है नबी की सूरत अपने यार की शक्ल ओ सूरत..कव्वाल पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए उर्स में नीमच,मंदसौर, जावरा, रतलाम, इंदौर,निंबाहेड़ा चितौड़गढ़, उदयपुर आदि जगह से चाहने वालों की तरफ से बाबा साहब के आस्तानें पर ईत्र,लोबान फूल पेश कर अमन चौन की दुआ मांगी गई। उर्स मे प्रतिदिन लंगर का आयोजन किया गया जायरिनों ने पहुंचकर भाग लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मजीत भाई मुल्तानी, हाजी वसीम भाई ,हाजी अकबर हुसैन, सलमान भाई, गोविंद सुराह, सन्नी गोत्रा, बिट्टू गोत्रा, सरपरस्त. आला.लाला बम्ब,निगराने आला इकबाल भाई, अनवर खान, संगतसिह गौत्रा,जाहिद कादरी, प्रवक्ता रूपा शर्मा व बाहर से आए सूफी संत मेहमान उपस्थित थे।