BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 1:01 pm
NEWS : बालाजी व्यायामशाला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, बालाजी व्यायामशाला के रामनिवास गुर्जर व राहुल गुर्जर ने जीता चित्तौड़गढ़ उदयपुर प्रताप केसरी व प्रताप कुमार का खिताब, पन्नाधाय केसरी बनी उदयपुर की प्रथम पलक सोनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर गांधीनगर बागलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ।
कोषाध्यक्ष बसंती लाल पंचोली ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता प्रान्त सेवा प्रमुख भूपेन्द्र आचार्य ने की। विशिष्ठ अतिथि में यति महाराज, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, पूर्व पार्षद नवीन पटवारी, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, मार्बल व्यवसायी राकेश खटोड़, पंकज भण्डारी, पंकज सेन, उपस्थित रहे। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह पंवार, इकबाल भाई ‘‘गुलशन’’, योगेश व्यास, शिव सोनी, सुरेन्द्र गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, किशन गुर्जर सेंती, सम्पत कालिया, रमेश जड़िया, रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सचिव पहलवान कमलेश गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ उदयपुर प्रताप केसरी में प्रथम बालाजी व्यायामशाला के रामनिवास गुर्जर रहे, द्वितीय अभयसिंह चित्तौड़गढ़ एवं तृतीय शुभम तेली बनाकियां रहे। प्रताप कुमार में प्रथम राहुल गुर्जर चित्तौड़गढ़, द्वितीय राकेश सिसोदिया उदयपुर, राजवीर सिंह चित्तौड़गढ़ रहे वहीं पन्नाधाय केसरी में प्रथम पलक सोनी उदयपुर, द्वितीय नन्दिनी जोशी चित्तौड़गढ़ एवं तृतीय माही ओड़ उदयपुर रही।
इसी प्रकार विभिन्न भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः 30 किग्रा भार वर्ग में बालकिशन बहादूर, गौतम धोबी, कुशांक सिंह, 35 किग्रा में अजय ओड़ उदयपुर, राजीव चित्तौड़गढ़, कृष्णा सोनी चित्तौड़गढ़, 40 किग्रा में वीर गुर्जर चित्तौड़गढ़, धर्मेन्द्र भांड चित्तौड़गढ़, त्रिशल शर्मा गांधीनगर, 45 किग्रा में नरसिंह पडिहार उदयपुर, विशाल रेगर चित्तौड़गढ़, भावेश शर्मा, गांधीनगर, 50 किग्रा में अंकित चित्तौड़गढ़, बालकिशन भांड चित्तौड़गढ़, देवीसिंह चित्तौड़गढ़, 55 किग्रा में आर्यन सिंह उदयपुर, रणवीरसिंह चित्तौड़गढ़, मनीष नटवंश उदयपुर, 61 किग्रा में नन्दू पाराशर चित्तौड़गढ़, पंकज ओड़ उदयपुर, रोहित रेगर चित्तौड़गढ़, 66 किग्रा में अभयसिंह चित्तौड़गढ़, देवेन्द्र सिंह, राकेश सिसोदिया उदयपुर, 72 किग्रा में हर्षवर्धन सालवी चित्तौड़गढ़, खुश जीनगर बनाकिया, हर्षवर्धनसिंह राठौड़ गांधीनगर, 85 किग्रा में हिमांशु भाण्ड चित्तौड़गढ़, शुभम तेली बनाकि, मनन शर्मा गांधीनगर रहे।
अंत में प्रताप केसरी, प्रताप कुमार और पन्नाधाय केसरी को गुर्ज, पट्टा, ममेन्टों व नगद पुरस्कार देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मंडल में हेमन्त अटवाल उदयपुर, महेन्द्र सिंह चौहान, चित्तौड़गढ़, हरिश यादव उदयपुर, चित्रांशु चौधरी उदयपुर, विजय गांछा, अशोक तोतला, जगपालसिंह राणावत, विनोद खटीक, जितेन्द्र भाटी सम्मिलित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE