मनासा। देवरी खवासा के मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन जल कलश यात्रा दूसरे दिन हवन यज्ञ वह तीसरे दिन संपन्न के पूर्व में 12.10 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में अंबे माता मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की गई डीजे ढोल नगाड़ों के साथ में पाटीदार समाज के लोगों व महिलाओं द्वारा झूमती नाचते उत्साह के साथ में यह स्वर्ण कलश स्थापना की गई महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण की गई।
कार्यक्रम की पुण्यवती के बाद में सभी यजमानों के द्वारा पंडित दशरथ शर्मा व उनके साथियों का दुपट्टा और फल से सम्मान किया गया। वह सभी यजमानों के द्वारा मां अंबे के मंदिर पर नौ कन्या को चुनर उड़ाकर भोजन करवा कर उनका सम्मान किया गया। वहीं रविवार को अंबिका पुरी धर्मशाला में समस्त गांव वासियों का सह भोज व माताजी की प्रसाद के रूप में कार्यक्रम रखा गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी जो की 31 में को इस कार्यक्रम की पुण्यतिथि शांति प्रिय ढंग से कार्यक्रम सफल आयोजन हुआ पाटीदार समाज युवा मित्र मंडल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।